बेगुसराय, मई 3 -- मंझौल। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मंझौल स्थित होमियो क्लीनिक परिसर में होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन की बेगूसराय इकाई द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 से अधिक मरीजों का नि:शुल्क उपचार व दवा वितरण किया गया। अध्यक्षता डॉ रामस्वार्थ प्रसाद व संचालन बिहार होम्योपैथिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता ने किया। शिविर में डॉ. संजीव कुमार, डॉ. मोनू कुमार, डॉ. रमेश मेघवार, डॉ. आराधी, डॉ. भारती, डॉ. ललन यादव, डॉ. अमरेश कुमार गुप्ता, डॉ. वर्तन कुमार, डॉ. एम. रहमानी, डॉ. आर. के. तिवारी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. सुषमा कुमारी, डॉ. संजय चौधरी, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. राकेश मोरिया आदि उपस्थित थे। चिकित्सकों ने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा के माध्यम से असाध्य रोगों का भी इलाज किया जा सकता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.