सोनभद्र, जुलाई 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। दुद्धी ब्लाक के ग्राम पंचायत धूमा के पंचायत भवन में Àसोमवार को स्वास्थ्य विभाग सोनभद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी औन धन्वंतरि सेवा न्यास लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में बृहद नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लखनऊ से आए वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया तथा नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया। शिविर में देश-विदेश में ख्याति प्राप्त किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ चेस्ट रोग विशेषज्ञ प्रो. सूर्यकांत तथा एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंकित कुमार ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं। उनके साथ स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. नागेंद्र कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रामचंद्र, जि...