प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- प्रयागराज। विश्व आयुर्वेद मिशन की ओर से सुदर्शन आयुर्वेद हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, त्रिवेणीपुरम में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. जीएस तोमर के नेतृत्व में 205 लोगों की जांच करके दवाएं वितरित की गई। इस मौके पर झंडु इमामी समूह के सहयोग से 105 मरीजों की बीएमडी और 137 मरीजों का रक्त परीक्षण किया गया। शिविर में लोगों को पौष्टिक खान-पान के प्रति जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...