चंदौली, अप्रैल 12 -- नियामताबाद। नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा भारती की ओर से नियामताबाद में डॉ बीआर आंबेडकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन हुआ। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए सेवा भारती के जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने बताया कि उक्त शिविर का आयोजन जिले के सभी विकासखण्डों और नगर पंचायतों में किया गया। इसमें ग्रामीणों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओर से निःशुल्क परामर्श दिया गया। इस मौके पर खंड कार्यवाह विष्णु, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...