औरंगाबाद, अप्रैल 8 -- 120 मरीजों की जांच व दवा वितरण, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं रफीगंज, संवाद सूत्र। श्री राम राज संघ सेवा संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में ढोसिला पंचायत में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशर, आंख सहित विभिन्न बीमारियों की जांच कर नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। इस दौरान लगभग 120 मरीजों का उपचार किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष अतुल मिश्रा, सचिव प्रिंस कुमार सिंह, संस्थापक दीक्षित मिश्रा, युवराज शौंडिक, हर्ष खत्री, सूरज कुमार, प्रेम कुमार, रोबिन सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.