गढ़वा, अप्रैल 11 -- गोदरमाना। रंका प्रखंड अंतर्गत गोदरमाना में पुलिस पिकेट कैंप के सामने त्रिनेत्र फार्मा के सौजन्य से रविवार को नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। उसकी जानकारी देते हुए डॉक्टर गोरखनाथ पांडेय ने बताया शिविर में दांत, आंख, कान के विशेषज्ञ के साथ मांस पेशियों के डॉक्टर शिविर में इलाज करेंगे। रोगियों को खून, पेशाब, ब्लड शुगर, बीपी सहित कई तरह की जांच नि:शुल्क की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...