गाजीपुर, अप्रैल 12 -- नगसर। स्थानीय क्षेत्र के गोहदा गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर का शुभारंभ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमर कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित जांच कराने की सलाह दी। शिविर में विभिन्न बीमारियों की जांच, परामर्श और नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इस दौरान 100 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें 45 मरीज मधुमेह से पीड़ित पाए गए, जिनका समुचित इलाज किया गया। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहयोग से 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें 15 लोगों के कार्ड बनाए गए। कार्यक्रम में खंड सेवा प्रमुख सुधाकर सिंह, प्रेम प्रकाश राय, डॉ. साजिद्दीन, ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.