कन्नौज, मार्च 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर की आवास विकास कॉलोनी सुभाष एकेडमी के निकट कांग्रेस नगर अध्यक्ष आशीष चौहान एवं हवलदार ब्रजेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आर्मी हॉस्पिटल से आए सीईओ कर्नल आईवीएस गहलोत की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर में नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉ.हर्षवर्धन, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ.नीतेश, ईसीजी ऑपरेटर हवलदार सुनील कुमार सिंह, बीपी व शुगर जांचकर्ता राहुल कुमार सहित अन्य सहयोगियों ने सैनिकों और आम नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की। जांच के बाद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अपनी सेहत के प्रति सजग रहने की सलाह दी। विशेष रूप से शुगर के मरीजों को परहेज रखने, नियमित दवा लेने और सुबह टहलने की आदत अपनाने की हिदायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.