बरेली, मई 25 -- शहर में पहली बार स्थायी निःशुल्क स्वास्थ्य महाशिविर शुरू करने की तैयारी को लेकर श्री महावीर निर्वाण समिति की ओर से रामपुर गार्डन स्थित जैन मंदिर में वरिष्ठ चिकित्सकों की बैठक हुई। ‎मीडिया प्रभारी सौरभ जैन ने बताया कि उद्देश्य सरकारी अस्पतालों जैसे खर्च में निजी अस्पतालों जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। शिविर को प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित करने की योजना बनाई गई है। समिति के मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि एलोपैथिक, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धतियों की सेवाएं भी उपलब्ध कराने पर विचार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- नि:शुल्क स्वास्थ्य महाशिविर को लेकर हुई बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...