नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर में 100 से अधिक मरीजों को मिला इलाज
हापुड़, मई 24 -- आर्य समाज हापुड़ में नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर लगाया गया। जिसमें 100 से अधिक लोगों का उपचार हुआ।डॉ.देवी शरण शर्मा आयुर्वेदाचार्य, डॉ.शिवांश शुक्ला होम्योपैथिक, डॉ.कोकिल दत्त डेंटिस्ट एवं डॉ.राजेश्वर सिंह नेत्र विशेषज्ञ ने मरीजों का उपचार और परामर्श दिया। शिविर में 100 से अधिक लोगों का उपचार किया। आर्य समाज के प्रधान सुरेश सिंघल, मंत्री अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन आर्या, सुरेंद्र कबाड़ी, संजय शर्मा, सुरजीत सिंह, महिला प्रधान प्रतिभा भूषण, महिला मंत्री रेखा गोयल, मंगल सेन गुप्ता, शकुंतला, अमित आर्य, राकेश गुप्ता, अभिषेक सिंह मौजूद रहे। अंत में डॉक्टरों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। शिविर में सहयोग करने के लिए संयोजक सुरजीत सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.