देवघर, मई 3 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। लायंस क्लब ऑफ मधुपुर ने त्रिदेव अस्पताल देवघर के सहयोग से रविवार को स्थानीय कुंडू बंगला अग्रसेन भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया । शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह सूबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन ने किया।शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौके पर रेडक्रॉस सोसाइटी मधुपुर के चेयरमैन सह लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य डॉ. अरुण कुमार गुटगुटिया, मधुपुर नगर परिषद की चेयरमैन दरक्शां परवीन, नप उपाध्यक्ष रिषभ भारद्वाज उपस्थित थे। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा करीब 106 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया। शिविर में विशेष रूप से हृदय रोग, जनरल फिजिशियन, पैथोलॉजी, हड्डी रोग और स्त्री रोग से संबंधित जांच, उपचार परामर्श प्रदान किया गया।विशेषज्ञों की सेवाएं शिविर में हृदय रोग विशेषज...