नि:शुल्क सेवा शिविर में कांवरियों की सेवा में जुटे सदस्य
गिरडीह, अगस्त 25 -- हीरोडीह। गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन भारत की ओर से बाबाधाम देवघर में कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा के लिए नि:शुल्क सेवा शिविर लगाया गया है। शिविर में फाउंडेशन के सदस्य पूरे उत्साह और सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं की सहायता में जुटे हुए हैं। शिविर में दूर-दराज से बाबा बैद्यनाथधाम में जलार्पण करने पहुंच रहे कांवरियों को नींबू पानी, शरबत, केला, फ्रूटी समेत अन्य आवश्यक सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के साथ ही उनके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। सेवा शिविर का जायजा लेने के लिए गिरिडीह के फाउंडेशन के केंद्रीय संगठन मंत्री मनोज पंडा, जिला प्रांत उपाध्यक्ष जगदीश भारती, किसुन गिरि, बासुकी गिरि, जिला संचालन सचिव दशरथ गोस्वामी, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक गोस्वामी, विकास भारती, बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.