देवघर, मई 4 -- देवीपुर, प्रतिनिधि। देवीपुर प्रखंड के सभागार में वृद्धजन एवं दिव्यांगजन के लिए सहायक उपकरण यथा चलने में सहायता के लिए छड़ी, कान में सुनने वाला यंत्र, कमोड, व्हीलचेयर, मोटराइज्ड व्हीलचेयर तथा कमर का बेल्ट, घुटना का बेल्ट इत्यादि नि:शुल्क उपलब्ध कराने के लिए कैंप लगाया गया। मौके पर वृद्धजन, दिव्यांगजन प्रखंड कार्यालय सभागार पहुंचे और योजना का लाभ लेते हुए सहायक उपकरण के लिए पंजीकरण किया। बताया कि सहायक उपकरण वृद्धजन एवं दिव्यांगजन को नि:शुल्क दिया जाना है। साथ ही इसके लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड और दिव्यांगजन प्रमाण पत्र (दिव्यांग जनों के लिए ) एवं वृद्धजनों के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड या बीपीएल कार्ड या मुखिया द्वारा सत्यापित 15 हजार से कम वार्षिक आय का प्रमाण पत्र तीनों में से कोई एक होना जरुरी बताया है। यह भी पढ़ें- म...