दरभंगा, सितम्बर 20 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। राष्ट्रीय बायो श्री योजना एवं एडीपी योजना के अंतर्गत शनिवार को पोलो मैदान इंडोर स्टेडियम में नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने पात्र लाभुकों के बीच विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान आठ मोटर ट्राईसाइकिल, चार ब्रेल किट, चार सीपी चेयर, 36 बैसाखी, एक वॉकर, दो रॉलेट, 19 तीन पहिया साइकिल, 12 कान की मशीन, दो कमोड कुर्सी, 20 घुटने के बेल्ट, एक स्क्रैल बेल्ट, 12 सिलिकोन कुशन, एक टेट्रापोड, दो ट्राइपोड, 12 छड़ी तथा 23 व्हीलचेयर का वितरण किया गया। मौके पर सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की इन योजनाओं का उद्देश्य दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके जीवन क...