नि:शुल्क शिविर में 60 मरीजों ने लिया विशेषज्ञ चिकित्सकों का लाभ
कन्नौज, जून 19 -- छिबरामऊ। नगरपालिका रोड स्थित एलआईसी कार्यालय के पास संजीवनी हॉस्पिटल में शुक्रवार को रीजेंसी हेल्थ के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन प्राइवेट नर्सिंग होम एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ.सरित द्विवेदी के नेतृत्व में किया गया। शिविर में विभिन्न गंभीर बीमारियों से संबंधित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया। कैंसर रोग विशेषज्ञ (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) डॉ.नीरज मौर्या सिंह (एमडी) ने कैंसर से जुड़े संभावित लक्षणों वाले मरीजों की जांच की। उन्होंने बिना किसी स्पष्ट कारण के वजन कम होना, लंबे समय तक रहने वाला दर्द, असामान्य रक्तस्राव, लगातार खांसी, निगलने में कठिनाई तथा शरीर में गांठ या सूजन जैसी समस्याओं को गंभीरता से लेने की सलाह देते हुए समय पर जांच और उपचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.