गोंडा, अप्रैल 4 -- करनैलगंज। युवाओं में तेजी से बढ़ रही ब्लड शुगर और हृदय संबंधी बीमारियों को लेकर अब जागरूकता अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव की पहल पर श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में नि:शुल्क हृदय जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव व डॉ. राहुल की टीम ने करीब 250 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...