गंगापार, अप्रैल 17 -- श्री लाल बहादुर शास्त्री स्मारक राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में शुक्रवार को जन-कल्याण के उद्देश्य से एक दिवसीय नि:शुल्क बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) एवं शुगर (मधुमेह) जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य प्रो केदारनाथ ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवनीश पाण्डेय, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ.पंकज कुमार मिश्रा ने नि:शुल्क परामर्श दिया और दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में डॉ. पवन कुमार चौबे, डॉ.प्रियंका सिंह, डॉ. अवनीश पांडेय, डॉ पंकज कुमार मिश्रा, डॉ दुर्गेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...