सीवान, अप्रैल 2 -- सिसवन। नयागांव पंचायत में पंचायत वासियों के लिए नि:शुल्क शव वाहन का परिचालन सोमवार को शुरू हो गया। जिससे पंचायत वासीयों में खुशी की लहर दौड़ है। एक समाजिक कार्यकर्त्ता ने अपने पंचायत के जनता को सेवा भाव से एक विशेष उपहार के रूप में मुफ्त में शव वाहन सुपुर्द किया। वाहन को कांग्रेस नेता श्रीराम गिरी डॉ. अशोक भारती उर्फ शंकर भारती ने हरी झंडी दिखाकर परिचालन प्रारंभ की। इस मौके पर,विश्वनाथ यादव, प्रभुजी, दिलीप सिंह, सरपंच नवीन सिंह, सुरेंद्र सिंह रवि यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...