नि:शुल्क विधिक सहायता की दी गई जानकारी
कौशाम्बी, मई 16 -- मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत शनिवार को जिले भर की पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला अधिकार, साइबर सुरक्षा, नए आपराधिक कानूनों तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता और हेल्पलाइन नंबरों 112, 1090, 181, 1098, 1930 आदि की भी महत्ता बताई गई। महिला थाना मंझनपुर, संदीपनघाट, महेवाघाट, कौशाम्बी, कोखराज, चरवा, पिपरी, पश्चिमशरीरा, सैनी एवं करारी थाने की पुलिस ने कार्यक्रम आयोजित किए। स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम के समय नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन पर विशेष बल दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.