भदोही, मई 5 -- ज्ञानपुर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वरोजगार मुहैया कराने को नि:शुल्क विद्युत चाक मुहैया कराया जाएगा। बताया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक व्यक्तियों को स्थानीय स्वरोजगार उपलब्ध कराने को माटीकला बोर्ड योजना संचालित की गई है। इस योजना के तहत चयनित लाभार्थियों में टूल किट्स संग विद्युत चाक उपलब्ध कराया जाएगा। योजना से लाभान्वित होने के लिए ऐसे अभ्यर्थी आवेदन करेंगे जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष तक हो। अत्यधिक जानकारी को लोग विभागीय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...