मुंगेर, फरवरी 26 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आगामी 10 मार्च को गायत्री शक्तिपीठ परिसर में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की तैयारी को लेकर बुधवार को गायत्री शक्तिपीठ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखंड ज्योति आई हास्पिटल के व्यवस्थापक डा. नीरज कुमार ने कार्यकर्ताओं को शिविर की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि शिविर में चयनित मरीजों का नि:शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन, रहने-खाने की व्यवस्था, दवाइयां तथा चश्मा आदि की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर प्रखंड प्रतिनिधि संजीव कुमार, मनीष कुमार, ज्योतिष कुमार, विदेशी प्रसाद सिंह, सुधीर चंद्र साहा, कुंदन कुमार, कुमार अनुपम, ललन कुमार, सुनील कुमार साह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...