आजमगढ़, मार्च 19 -- लायंस क्लब की ओर से लक्षिरामपुर में होगा शिविर का आयोजन आजमगढ़, संवाददाता। लायंस क्लब की ओर से 22 मार्च को नगर के लक्षिरामपुर स्थित एक अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों के लिए नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की जांच के बाद चयनित मरीजों का ऑपरेशन वाराणसी स्थित आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल में किया जाएगा। चयनित मरीजों को उसी दिन बस से वाराणसी ले जाने की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में ऑपरेशन, उपचार एवं भोजन की पूरी सुविधा भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस शिविर में विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों की जांच की जाएगी। शिविर में आने वाले मरीजों को आधारकार्ड की दो फोटो कॉपी, मोबाइल नंबर, मास्क और पहले से इलाज करा पर्चा लाना अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.