कन्नौज, मई 11 -- सौरिख क्षेत्र के नगला सहोरा और सौरिख कस्बे में इफको राज्य कार्यालय से आई सचल मृदा परीक्षण टीम द्वारा दो दिवसीय नि:शुल्क मृदा परीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान किसानों को मृदा परीक्षण के महत्व और संतुलित उर्वरक उपयोग की जानकारी दी गई। अभियान में कुल 120 मृदा नमूनों की नि:शुल्क जांच की गई। टीम में लैब असिस्टेंट कृष्ण द्विवेदी, लैब टेक्निशियन पवन कुमार शर्मा और संतोष कुमार त्रिपाठी शामिल रहे, जिन्होंने किसानों को मिट्टी का सही नमूना लेने की विधि समझाई। किसानों को बताया गया कि मृदा परीक्षण से मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी का पता चलता है, जिससे संतुलित उर्वरकों का प्रयोग कर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही पारंपरिक रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर नैनो उर्वरकों के उपयोग पर जोर दिया गया, ताकि मिट्टी...