नि:शुल्क मृदा परीक्षण केंद्र का शुभारंभ
पूर्णिया, अक्टूबर 3 -- जलालगढ़। हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड की ओर से मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं संवर्धन अभियान के तहत जलालगढ़ प्रखंड के एकम्बा स्थित पीएमकेएसके केंद्र में नि:शुल्क मृदा परीक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन निदेशक डॉ. एस.पी. मोहंती के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में अधिकारी योगेश कुमार सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. गोविंद कुमार (कृषि वैज्ञानिक) एवं डॉ. संतोष कुमार (मृदा वैज्ञानिक), प्रखंड कृषि पदाधिकारी कमलेश मिश्रा, कृषि स्नातक विद्यार्थी, एफपीओ अध्यक्ष चंद्र, स्थानीय खाद विक्रेता, प्रगतिशील किसान सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। इस दौरान किसानों को मृदा परीक्षण के महत्व, मिट्टी का सही नमूना लेने की विधि तथा संतुलित उर्वरक उपयोग की जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.