नि:शुल्क महर्षि परशुराम धर्मार्थ चिकित्सा शिविर 10 मई को
आगरा, मई 9 -- ब्राह्मण महासभा और परशुराम सेना के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क महर्षि परशुराम धर्मार्थ चिकित्सा शिविर 10 मई को सुबह 9:30 बजे से गोपाल वाटिका, 35 विष्णु विहार कॉलोनी, कहरई के पास आयोजित किया जाएगा। शिविर में यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, आगरा के डॉक्टर मरीजों को नि:शुल्क परामर्श देंगे। संस्थापक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि मरीजों को परामर्श के साथ नि:शुल्क दवा भी वितरित की जाएगी। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.