नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर और दर्जी प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन
कुशीनगर, जून 20 -- कुशीनगर। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना (एससीएसपी) के तहत जनपद कुशीनगर के ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों के लिए निशुल्क ब्यूटी पार्लर एवं दर्जी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। योजना के अंतर्गत ब्यूटी पार्लर ट्रेड में 50 तथा दर्जी ट्रेड में 75 अभ्यर्थियों को व्यावहारिक एवं कौशल विकास प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। प्रशिक्षण का आयोजन प्रशिक्षार्थियों की सुविधा के अनुसार मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र, रजही, गोरखपुर में किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर प्रशिक्षण आवासीय स्वरूप में भी संचालित किया जा सकता है। प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- मुंगेर में 22 जून से महिलाओं के लिए निःशुल्क सिलाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.