सिमडेगा, मई 8 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बिरू स्थित शांति भवन मेडिकल सेंटर में अब प्रत्येक शनिवार को नि:शुल्क बाल रोग स्पेशल ओपीडी सेवा आयोजित की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस विशेष ओपीडी में बच्चों की सामान्य एवं मौसमी बीमारियों की जांच के साथ विशेषज्ञ परामर्श भी दिया जाएगा। जिसमें राउरकेला से आए वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. धीरा दास बच्चों का इलाज एवं स्वास्थ्य परामर्श देंगे। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और कमजोरी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में अभिभावकों को समय पर बच्चों की जांच करानी चाहिए। यदि बच्चों को बार-बार बीमार पड़ने, वजन नहीं बढ़ने, पुरानी खांसी, कमजोरी या अन्य स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.