बरेली, जून 19 -- जिले में स्मार्ट मीटर के साथ ही आर्मर्ड केबल नि:शुल्क बदली जा रही है। स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं के मन में कई तरह के सवाल हैं। ऐसे में उनके सवालों का जवाब देने के लिए मुख्य अभियंता कार्यालय व चारों हेल्प डेस्क के बाहर स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी की ओर से कैनओपी लगाई गई है। बुधवार को मुख्य अभियंता वितरण ज्ञानप्रकाश ने कैनओपी व प्रचार-प्रसार वाहन का फीता काटकर शुभारंभ किया। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि प्रचार वाहन के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी मिलेगी। स्मार्ट मीटर इंस्टॉल करने के बाद रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा सकती है। उपभोक्ता अपनी खपत देखने के साथ ही अपनी जरुरत अनुसार नियंत्रित भी कर सकते हैं। स्मार्ट मीटर के साथ आर्मर्ड केबल नि:शुल्क बदली जा रही है। इसके ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.