किशनगंज, मई 29 -- किशनगंज। जब किसी परिवार में प्रसव का समय आता है, तो पूरे घर में खुशियों की उम्मीद जगती है। लेकिन यही खुशी उस समय चिंता में बदल जाती है जब डॉक्टर बताते हैं कि मां और बच्चे की सुरक्षा के लिए सिजेरियन ऑपरेशन जरूरी है। गरीब और मजदूर परिवारों के लिए यह खबर किसी बड़े संकट से कम नहीं होती, क्योंकि निजी अस्पतालों में ऑपरेशन, दवाइयों और देखभाल का खर्च हजारों रुपये तक पहुंच जाता है। कई परिवार आर्थिक तंगी के कारण समय पर इलाज नहीं करा पाते, जिसका खामियाजा मां और नवजात दोनों को भुगतना पड़ता है। लेकिन किशनगंज सदर अस्पताल ने अब इस डर को भरोसे में बदल दिया है। यहां नि:शुल्क सिजेरियन डिलीवरी, मुफ्त दवा, जांच और सुरक्षित देखभाल की सुविधा गरीब परिवारों के लिए राहत और उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉ...