नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर शुरू
दरभंगा, जून 3 -- दरभंगा। स्वयंसेवी संस्था डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन की ओर से सोमवार को शहर के वार्ड चार चित्रगुप्त नगर में दो महीने के लिए नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर का उद्धाटन समाजसेवी अनिल कुमार दत्त ने किया। कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के अनिल कुमार सिंह ने किया। प्रशिक्षिका रश्मि कुमारी ने बताया कि इस शिविर में सिलाई के आधुनिक व लेटेस्ट डिजाइन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभी तक 22 महिलाओं का नामांकन हो चुका है। नामांकन प्रक्रिया अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगी। मौके पर पूनम कुमारी, ललिता कुमारी, आरती देवी, माला कुमारी, श्रेया कुमारी आदि थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.