सिद्धार्थ, जुलाई 21 -- सिद्धार्थनगर। पिछड़ी जाति के व्यक्तियों के कौशल विकास एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत नि:शुल्क प्रशिक्षण योजना शुरू की गई है। योजना के तहत पुरुष अभ्यर्थियों को बाइक रिपेयरिंग व महिला अभ्यर्थियों को सिलाई ट्रेड में चार माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग शिव शंकर ने दी। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ जिले के 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे अभ्यर्थियों को मिलेगा जो कम से कम कक्षा आठ पास हों। इच्छुक अभ्यर्थी उद्योग विभाग के ई-पोर्टल diupmsme.upsdc.gov.in पर लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...