प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 6 -- कुंडा, संवाददाता। सत्येन्द्र बहादुर सिंह इंटर कॉलेज राजापुर के सहायक अध्यापक आलोक कुमार सिंह, सहायक अध्यापिका प्राची बघेल ने सोमवार को बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें बांटी। स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय राजापुर, प्राथमिक विद्यालय बाबूपुर नरियावां में बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य और शिक्षण सामग्री वितरित की गई। पाठ्य सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने अभिवावकों को अपने बच्चो को विद्यालय भेजकर शिक्षा अवश्य दिलाने को प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका सरोज, मंजू रानी द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...