बदायूं, मार्च 14 -- बदायूं, संवाददाता। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं के बारे में बीएसए को ज्ञापन देकर अवगत कराया। जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि शिक्षकों के कार्यालय स्तर पर लंबित ऑनलाइन चयन वेतनमान स्वीकृति होना चाहिये। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक ही पद पर 22 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षक-शिक्षिकाओं की वरिष्ठता सूची निर्गत की जाये। सत्र 2026-27 की नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों को विद्यालयों तक पहुंचाया जाये। सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर, जूनियर हाई स्कूल(पू.मा) शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष प्रेमानंद शर्मा, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मंत्री उदयवीर सिंह यादव, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ मंत्री अतुल श्रोत्रिय, जूनियर बेसिक शिक्षक संघ मंत्री फरह...