किशनगंज, जून 6 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 19वीं वाहिनी द्वारा शुक्रवार को सीमावर्ती ग्रामीणों के हित में वाइब्रेंट विलेज धनतोला एवं डोरिया में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल से क्षेत्र के बड़ी संख्या में पशुपालकों को राहत मिली और उनके पशुओं का नि:शुल्क उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।वाहिनी के कमांडेंट राज कुमार खालको के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले पशुपालकों को उनके घर के नजदीक बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में पशु चिकित्सक रोबिन तिबारी के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने विभिन्न प्रकार के पशुओं की स्वास्थ्य जांच की तथा आवश्यक दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया। चिकित्सकों ने पशुपालकों को पशुओं के संतुलित आहार, स्वच्छ रख...