मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में सोमवार को सरैयागंज स्थित शहीद भगवानलाल स्मारक पुस्तकालय सभागार में गीता जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवानलाल सहनी ने की। डॉ. संजय पंकज ने कहा कि श्रीमद्भागत गीता संपूर्ण विश्व के लिए पथ अलौकित करने का ग्रंथ है। संचालन मोहन प्रसाद सिन्हा ने किया। स्वागत ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल ने किया। अध्यक्ष ने कहा कि यहां पर एलोपैथ, हेमियोपैथ व आयुर्वेद के चिकित्सक प्रतिदिन नि:शुल्क सेवा देंगे। इस दौरान सभी ने गीता पर पुष्प रखकर जयंती मनाई। मौके पर श्यामसुंदर भीमसेरिया, एचएल गुप्ता, डॉ. एचएन भारद्वाज, डॉ. अरुण साह, डॉ. विजय कुमार जायसवाल, अशोक भारती, सत्येन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.