मऊ, जून 13 -- मऊ, संवाददाता। वीना आर्ट गैलरी के तत्वावधान में निजामुद्दीनपुरा में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। नि:शुल्क नेत्र शिविर का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने किया। इस दौरान पचास से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए दवा प्रदान किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि ऐसे शिविर का आयोजन हमेशा किया जाना चाहिए। कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता के लिए ऐसे शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सृष्टि स्वस्तिका ने लोगों की नेत्रों का गहनता के साथ परीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को नेत्र सुरक्षा, आंखों की नियमित जांच और मोबाइल-स्क्रीन से बचाव के टिप्स भी सुझाए। साथ ही साथ जरूरतमंद मरीजों को दवा और चश्मे की सलाह प्रदान किया गया। इस अवसर पर कार्यशाला संयोजिका वीना गुप्ता, वैश्य समाज संगठन की अध...