हाजीपुर, मार्च 3 -- हाजीपुर। निज संवाददाता सरकारी कॉलेजों में एससीएसटी और महिलाओं का नि:शुल्क नामांकन से संबंधित राज्य सरकार के निर्णय को लागू के लिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को ज्ञापन सौंपा गया है। लोजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर वैशाली सहित बिहार के सभी सरकारी और संबद्ध महाविद्यालयों में सरकार के निर्णय के अनुसार एससी-एसटी और महिलाओं का नामांकन नि:शुल्क करने के नियम को शीघ्र लागू करने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन में बताया है कि सरकार के निर्णय के दस वर्षों के बाद भी राज्य के विश्वविद्यालयों के अंगीभूत सरकारी व सम्बद्ध महाविद्यलयों में अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति एवं महिलाओं को स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई का नामांकन शुल्क माफ नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री के निर्देश और शिक्षा विभाग के आदेश के बाद भी अब त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.