नि:शुल्क दन्त स्वास्थ्य शिविर में मरीजों ने कराया परीक्षण
रामपुर, अगस्त 26 -- केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुबल) ग्रुप केन्द्र में मंगलवार को क्षेत्रीय कावा अध्यक्षा रेखा सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय नि:शुल्क दन्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। परिवार कल्याण केन्द्र में आयोजित इस शिविर में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल, मुरादाबाद के विशेषज्ञों की टीम ने कैम्प परिसर में रहने वाले कार्मिकों और उनके परिजनों के दांतों एवं मुख स्वास्थ्य की जांच की। शिविर के दौरान हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप तांगड़े (विभागाध्यक्ष, पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री) एवं डॉ. शुभम मिश्रा (सहायक प्रोफेसर, ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी) ने उपस्थित लोगों को दांतों की सही सफाई, ब्रशिंग तकनीक, कैविटी व मसूड़ों के रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया और नि:शुल्क परामर्श प्रदान किया। यह भी पढ़ें- Adityapur News: सेंट्रल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.