हाजीपुर, अप्रैल 26 -- हाजीपुर। नि.सं. शहरवासियों और जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रत्येक रविवार को नगर के राजेन्द्र चौक पर मधुमेह की लेटेस्ट मशीन से नि:शुल्क जांच की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को नगर के राजेन्द्र चौक पर नि:शुल्क जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 550 रोगियों की मधुमेह की नि:शुल्क जांच की गई। जांच शिविर में अहले सुबह से लोगों का आना शुरू हो गया था। डॉ. रोहित कुमार सिंह एमडी ने स्वयं लोगों का ब्लड लिया और जांच की। एक वृद्ध महेश सिंह ने बताया कि हर माह मैं यहां नि:शुल्क जांच करवाता आ रहा हूं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.