नि:शुल्क जांच शिविर में 109 मरीजों की जांच
रांची, जून 3 -- रांची। द्वारिका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से बुधवार को विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने 109 मरीजों की नि:शुल्क विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच कर दवाईयां भी दीं। दूसरे सत्र में डॉक्टर एसके निराला ने कहा कि साइकिल चलाने से संपूर्ण शारीरिक विकास होता है। इस अवसर पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एंटोनी किस्कू, डॉ मेजर सीमा, डॉ नवनीत कुमार, डॉ पल्लवी कौशल, डॉ जावेद, डॉ राहुल सिन्हा, डॉ एसके सोनू व अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- साइकिलिंग के फायदे बताते हुए 35 किलोमीटर की राइडिंग यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस पर 25 किमी साइकिल राइड, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर निकाली गई साइकिल रैली
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.