चाईबासा, जून 26 -- नोवामुंडी,संवाददाता। टाटा स्टील फाउंडेशन कार्यालय सभागार में गुरुवार को टाटा स्टील नोवामुंडी के प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों व अधिकारियों के बीच दो पक्षीय वार्ता हुई।आदिवासी हो समाज युवा महासभा व सिरजोन सामाजिक संगठन प्रमुख शंकर चातोंबा के नेतृत्व में आयोजित वार्ता में टाटा स्टील के प्रभावित गांवों में मिलने वाले नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा बंद करने से नाराज तीस गांवों के ग्रामीणों ने वार्ता के लिए कार्यालय पहुंचे हुए थे। ग्रामीणों ने अपना अपना पक्ष रखते हुए बताया कि अस्पताल प्रबंधन ग्रामीणों के साथ भेदभाव की नीति अपना कर चल रही है। शुरुआती दौर में टाटा स्टील फाउंडेशन के माध्यम से दस किमी की दायरे में आने वाले जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा सुबिधा उपलब्ध हो रही थी।धीरे-धीरे लोगों की सुविधा पर कटौती कर दी गई。 यह भी पढ...