नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 724 मरीजों की हुई जांच
आगरा, मई 10 -- रविवार को परशुराम सेना और इंडियन वेटरन ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एसडी अकादमी व प्ले स्कूल, विष्णु विहार कॉलोनी में आयोजित हुआ। शुभारंभ कर्नल देवमित्र गुप्त व संरक्षक सत्यदेव शर्मा ने किया। शिविर में यथार्थ हॉस्पिटल, पचौरी ऑप्टिकल्स, फिजियोथेरेपी केंद्र के विशेषज्ञों ने 724 मरीजों की जांच की और परामर्श दिया। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, आंख की जांच की गईं। मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी दी गईं। इस अवसर पर महावीर सिंह सिकरवार, सूर्यकांत सिंह चौहान, सुरेन्द्र सिंह प्रजापति, विजय प्रकाश शर्मा, राजपाल सिंह धाकरे, प्रह्लाद सिंह तोमर, राजवीर सिंह, संजना द्विवेदी, लक्ष्मीकांत शर्मा, कुलदीप शर्मा आदि ने व्यस्थाएं संभालीं। यह भी पढ़ें- नि:शुल्क महर्षि परशुराम धर्मार्थ चिकित्सा शिविर 10 मई को यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.