नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों की हुई जांच
पूर्णिया, मई 14 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत के सुदामा नगर में बुधवार को संजीवनी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से संजीवनी आयुष हेल्थ सेंटर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के मौके पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर मुफ्त उपचार एवं परामर्श दिया गया। संस्था की ओर से बताया गया कि हेल्थ सेंटर में अब नियमित रूप से अनुभवी चिकित्सकों द्वारा आयुष पद्धति से इलाज किया जायेगा। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार भारती, कन्हैया झा, डॉक्टर पैनल के प्रमुख सह एडमिनिस्ट्रेशन हेड डॉ. अखिलेश, जिला समन्वयक सह ऑपरेशनल मैनेजर शमशाद तथा डॉ. फरहाना प्रवीण मौजूद थीं। संस्था की ओर से बताया गया कि डॉ. फरहाना प्रवीण नियमित रूप से केंद्र पर मरीजों का उपचार करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.