नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, 181 ग्रामीणों की हुई जांच
किशनगंज, सितम्बर 28 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। सीमावर्ती ग्रामीणों के स्वास्थ्य एवं जनकल्याण को लेकर 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज की ओर से सोमवार को वाइब्रेंट विलेज हूलहूली में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं जनता समन्वय बैठक आयोजित की गई। शिविर में हूलहूली समेत आसपास के गांवों से पहुंचे 181 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के बाद ग्रामीणों को चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ आवश्यक दवाइयां भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम 19वीं वाहिनी के कमांडेंट राज कुमार खलखो के मार्गदर्शन और उप कमांडेंट राजीव शर्मा के नेतृत्व में हुआ। शिविर में सहायक कमांडेंट प्रवीण राय, चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव कुमार सहित चिकित्सा दल ने ग्रामीणों की जांच की। उत्क्रमित मध्य विद्यालय हूलहूली के प्रधानाध्यापक उपेन्द्र राम समेत हूलहूली, चुर्ली, लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.