सीतामढ़ी, दिसम्बर 15 -- पटना । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) की ओर से मेडिकल (नीट) और इंजीनियरिंग (जेईई) की तैयारी के लिए संचालित नि:शुल्क आवासीय और गैर आवासीय कोचिंग में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 21 दिसंबर को आयोजित होगी। समिति ने नामांकन के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र रविवार को समिति की वेबसाइट coaching.bihar board online.com पर जारी कर दी है। विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर बीएसईबी यूनीक आईडी/ एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड की प्रविष्टि कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा मौर्या विहार कॉलोनी, कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा केंद्र में आयोजित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.