पटना, फरवरी 24 -- पटना, प्रधान संवाददाता। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को बीपीएससी और रेलवे की परीक्षा के लिए नि:शुल्क कोचिंग में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीपीएससी के लिए स्नातक और रेलवे के लिए इंटर पास होना जरूरी है। परीक्षा की तैयारी के लिए पटना विश्वविद्यालय के दरभंगा हाउस में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में नामांकन होता है। दोनों परीक्षा के लिए 60-60 बच्चों का नामांकन होता है। इसमें 35 प्रतिशत सीट महिला अभ्यर्थियों के लिए और तीन प्रतिशत सीट दिव्यांग के लिए आरक्षित रखे गए हैं। नामांकन के उपरांत पटना के बच्चों को 1500 रुपये और दूसरे जिले के बच्चे को 3000 रुपये प्रतिमाह सरकार द्वारा भुगतान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.