मैनपुरी, नवम्बर 29 -- पंजाबी कालोनी स्थित सुराज आई हॉस्पीटल पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नि:शुल्क नेत्र परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 71 मरीजों का परीक्षण हुआ। जिसमें 16 मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए। दो काला पानी व दो तिरछी आंख के चिन्हित किए गए। कैंप में आए अलीगढ़ व आगरा के नेत्र विशेषज्ञों ने मरीज के नेत्र का परीक्षण किया। 16 मरीजों को ऑपरेशन के लिए तारीख दी गई। वहीं हॉस्पीटल के वरिष्ठ चिकित्सक एके जौहरी ने बताया कि आधुनिक मशीनों द्वारा आंखों की संपूर्ण जांच की जाती है। व्यायाम की मशीनों द्वारा सिर दर्द दूर करना व आंखों की रोशनी बढ़ाने का भी कार्य किया जाता है। सुराज आई हॉस्पीटल में फेको विधि द्वारा बिना टांके, बिना पट्टी व बिना इंजेक्शन के मोतियाबिंद का लेंस वाला ऑपरेशन किया जाता है। हर महीने लगने वाले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.