पिथौरागढ़, मई 3 -- पिथौरागढ़। नगर के लिंक रोड में युवा कल्याण विभाग व सत्यम इंस्टीट्यूट की ओर से अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जाति के युवक व युवतियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ना व उनके लिए रोजगार के बेहतर अवसर पैदा करना है। बताया प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को बेसिक कंप्यूटर ज्ञान, एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल, इंटरनेट व ईमेल का उपयोग, टाइपिंग स्किल्स व प्रोजेक्ट आधारित कार्यों का बारे में जानकारी दी जाएगी। बताया 18 से 40 वर्ष के इच्छुक अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करा सकते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.