नि:शुल्क ओ-लेवल व सीसीसी प्रशिक्षण के आवेदन 20 से
बलरामपुर, जुलाई 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों के लिए राहत भरी खबर है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने वर्ष 2026-27 के तहत संचालित नि:शुल्क ओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई 2026 कर दी है। निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद उसकी प्रिंट प्रति सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ विकास भवन स्थित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में निर्धारित तिथि तक जमा करना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में इंटर्नशिप का मौका, इतना मिलेगा स्टाइपेंड; 10 जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.