नि:शुल्क एक्स-रे कैंप में 48 मरीजों की हुई जांच
मऊ, जून 20 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैयाकोट में नि:शुल्क एक्स-रे कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में चिरैयाकोट सहित सिरसा, सरसेना और काझा से आए कुल 48 मरीजों की नि:शुल्क एक्स-रे जांच की गई। जांच में एक क्षय रोग ग्रसित मरीज पाया गया, जबकि दो संभावित मरीज मिले। सभी को नि:शुल्क दवा देकर उपचार प्रारंभ किया गया। चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नि:शुल्क एक्स-रे कैंप में टीबी के संभावित मरीजों में ग्राम सिरसा के 17, सरसेना के 18 और काझा के 13 सहित कुल 48 मरीजों का एआई आधारित नि:शुल्क चेस्ट एक्स-रे किया गया और दवा वितरित की गई। केंद्र प्रभारी डॉ.धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी, चिकित्सा अधिकारी टीबी नियंत्रण (एमओटीसी) ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.